सदाशिव सिद्ध योग आश्रम के संस्थापक विजय कुमार पुरी के निधन पर मुनीष शर्मा ने प्रकट किया दुख

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

सदाशिव सिद्ध योग आश्रम कांगड़ा के संस्थापक एवं महाप्रभु स्वामी चंद्र मोहन जी के परम शिष्य विजय कुमार पुरी के निधन पर भाजपा नेता व प्रदेश बास्केटबाल के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने गहरा शोक जताया है। विजय कुमार पुरी की समाज सेवा को याद करते हुए मुनीष शर्मा ने कहा कि वह एक महान शख्सियत थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।  मुनीष शर्मा ने दिवंगत आत्मा के लिए भगवान से शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दें।