पेनडाउन हड़ताल पर नालागढ़ के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर

Nalagarh government hospital doctors on pen down strike
डॉक्टरों की स्ट्राइक के चलते ओपीडी 2 घंटे तक प्रभावित हुई

नालागढ़ः हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर नालागढ़ के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा दो घंटे पेनडाउन स्ट्राइक की गई। डॉक्टरों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक के जरिए रोष प्रकट किया।

डॉक्टरों की स्ट्राइक के चलते ओपीडी 2 घंटे तक प्रभावित हुई और 11 बजे के बाद डॉक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच शुरू की। जिला सोलन चिकित्सा संघ के ब्लॉक रिप्रजेटिंव नालागढ़ डॉ. एमके दीक्षित ने कहा कि 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की गई थी।

उन्होंने बताया कि कई डिमांड़ हैं, डॉक्टरों ने मांग उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य निदेशक की सेवानिवृति के बाद स्वास्थ्य निदेशक के पद को अब तक नहीं भरा गया है। मांग उठाई कि स्वास्थ्य निदेशक के पद को संयुक्त निदेशक में से पदोन्नति दी जाए।

यह भी पढ़ेंः प्रतिभा सिंह का चुनाव आयोग से आग्रह, आचार संहिता जल्द हो लागू

अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों का ग्रेड पे का 150 फीसदी मानदेय कुछ चिकित्सकों को नहीं दिया गया है। इसे शीघ्र ही एरियर के साथ बहाल किया जाए। नए वेतन आयोग में चिकित्सकों का 4-9-14 का टाइन स्केल रोक दिया गया है, जिसे शीघ्र बहाल किया जाए।

जिसके चलते स्ट्राइक की गई थी। उन्होंने प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया कि जल्द से जल्द डॉक्टरों की मांगों को पूरा किया जाए।

संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी। 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।