नालागढ़ के विधायक ने पैसों के लिए बेचा अपना ईमान, लोगों के साथ किया धोखा

जनता ने दिया मान-सम्मान, विधायक ने लोगों की पीठ पर घोंपा छुरा

उज्ज्वल हिमाचल। नालागढ़
प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा ने आज नालागढ़ मे एक प्रेस वार्ता की, इस दौरान उनहोंने कहा कि विधायक के एल ठाकुर ने नालागढ़ लोगों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एसोसिएट मेंबर होते हुए भी विधायक के हर काम किए, पूरा मान सम्मान दिया। कांग्रेस के लोगो को पीछे रखकर विधायक के लोगों को नॉमिनेट किया। उसके बावजूद विधायक ने कांग्रेस पार्टी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओर नालागढ़ कि जनता की पीठ में छुरा घोपा है। इस दौरान कांग्रेस के लोगो ने लोक निर्माण विश्रामगृह के बाहर विधायक का पुतला फूका।
बावा ने पत्रकार वार्ता में विधायक पर बीजेपी के लोगो के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के लोगो ने सहानुभूति के साथ उन्हें आजाद उमीदवार होते हुए भी विद्यानसभा पहुंचाया। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि नालागढ़ के विधायक ने पैसों के लिए अपना ईमान बेच दिया हो। जिस कांग्रेस सरकार के साथ रहकर नालागढ़ में अपने काम करवाये आज हरियाणा के होटल में रहकर पिछले पांच दिन से उसे गिराने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में कांग्रेस पार्टी के लोग एकजुटता के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ खड़े हैं। वह हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। बावा ने कहा कि हमारा इलाका ट्रांसपोर्ट से जुडा हुआ है। लाखों लोगों का रोजगार ट्रांसपोर्ट से जुड़ा हुआ है।
अगर खरीद फहरोक्त के माध्यम से भाजपा अपनी सरकार बना लेती है। तो पहले की तरह ट्रक यूनियन को कमजोर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि विधायक को नालागढ़ की जनता के साथ कोई लेना-देना नहीं है। वह क्रैशर ओर पेट्रोल पंप लगाकर अपना साम्राज्य बड़ा रहे हैं। जिस पार्टी ने ट्रक यूनियन को तोड़ने व लोगों का रोजगार छोड़ने का प्रयास किया। इस पार्टी के साथ मिलकर आज वह कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के से और सीमेंट इंडस्ट्री पर अडानी का कब्जा हो चुका है। भाजपा सरकार लोगों का रोजगार छीनकर अदानी को सौंप रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को स्पष्ट किया कि कोई रहे या ना रहे वह नालागढ़ के लोगों को साथ लेकर हमेशा सरकार के साथ खड़े रहेंगे।

संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें