नमो नमो माेर्चा ने शहीद जनरल विपिन रावत व जवानों की दी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। इंदाैर

भारत देश के सबसे बड़े सेनापति सीडीएस (CDS) जनरल विपिन रावतजी सहित दुर्घटना में शहीद जवानों को नमो नमो मोर्चा द्वारा इंडिया गेट पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। देश के बड़े सेनापति चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11 अन्य शहीदों की शहादत पर नमो नमो जय भारत इंदौर महानगर पदाधिकारियों द्वारा इंडिया गेट पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभी उपस्थित स्वजनो ने केंडल जलाकर 2 मिनट मोन रहकर, भारत माता के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई शाहिद जवान अमर रहे, भारत माता कि जय घोष के साथ अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे भाजपा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजना कुशवाहा, नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह नरवरिया, प्रदेश मंत्री शशि कुशवाहा, इंदाैर नगर प्रभारी कुमारी पुजा शर्मा, महामंत्री संतोष बैरागी, उपाध्यक्ष अजय पंडित, सुंदरलाल सेनवार, विनोद श्रीवास्तव, मंत्री रामेश्वर बैरागी, मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह, मंत्री दीपक वर्मा, योजना प्रभारी रोहित वर्मा, मंत्री पप्पू चौधरी, सुमन श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के दीपक नरवरिया, समस्त नमो नमो मोर्चा भारत सदस्य उपस्थित रहे।