हिमाचल प्रदेश ने नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में झटके 12 मेडल

चैन गुलेरिया। ज्वाली

भारतीय ग्रैपलिंग संघ के द्वारा 15वीं जी एफ आई राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ में 18-21 अगस्त 2022 को किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश की ग्रैपलिंग टीम ने हरियाणा के सोनीपत में 15वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में 12 पदक जीते।

इसमें जिला मंडी के जितेंद्र चौहान ने वेटर्न कैटेगरी बॉय के अंडर-100 भार वर्ग की गी और नो गी प्रतियोगिता में 1-1  स्वर्ण पदक, जिला बिलासपुर के सौरभ ठाकुर ने सीनियर कैटेगरी बॉय के अंडर 77 भार वर्ग की गी और नो गी प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक व 1 कांस्य पदक, जिला कांगड़ा के ज्वाली से अभिलाष ठाकुर ने सीनियर कैटेगरी बॉय के अंडर-66 भार वर्ग की गी प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक, जिला कांगड़ा के ज्वाली से प्रियंका ने सीनियर गर्ल के अंडर-53 भार वर्ग की गी और नो गी प्रतियोगिता में दो रजत पदक, जिला कांगड़ा के फतेहपुर से भारती ने जूनियर गर्ल के अंडर-53 भार वर्ग की गी और नो गी प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक, जिला कांगड़ा के जसूर से कामना ने सीनियर गर्ल के अंडर-53 भार वर्ग की नो गी प्रतियोगिता में एक कांस्य पदक जीता।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह केंद्रीय होम-अर्बन अफेयर मंत्री कौशल किशोर, मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट संदीप भाटिया व भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ हरियाणा पुलिस ओम प्रकाश नरयाल व हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के महासचिव अमित कुमार चौधरी समेत अन्य राज्यों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मैडल प्राप्त करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के महासचिव अमित कुमार चौधरी समेत अन्य सभी व्यक्तियों नें खिलाडियों को बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।