प्राकृतिक खेती पर दी जानकारी, किसानों में बांटे मुफ्त बीज

पीयूष शर्मा। करसोग
करसोग में किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। विकास खंड में कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत भंथल के लठेहरी में आयोजित किए गए। इस शिविर में किसानों को कम लागत में प्राकृतिक तकनीक से अच्छी पैदावार लेने के बारे में प्रेरित किया गया। कृषि विभाग की सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनाली महाजन व मास्टर ट्रेनर तेजराम शर्मा ने किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के टिप्स दिए। इस दौरान किसानों को घर पर ही उपलब्ध संसाधनों से बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत व कीटनाशक तैयार करने की विधि बताई गई। रासायनिक खेती की तुलना में खेती के लिए यह तकनीक बहुत बेहतर है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक तकनीक से किसान बहुत कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये तकनीक काफी फायदेमंद हैं। इसको देखते हुए किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि करसोग को रासायनिक खेती से मुक्त किया जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती में सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए किसानों को मुफ्त में भी बीज भी बांटे गए। इस पर पंचायत समिति की अध्यक्ष चमेलु देवी कश्यप, महिला मंडल प्रधान लठेहरी किरना देवी सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग की सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनाली महाजन ने बताया कि ग्राम पंचायत भंथल के लठेहरी गांव के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसानों को सब्सिडी के बारे में बताया गया।