नालागढ़ में धूम-धाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

सुरेंद्र सिंह सोनी। नालागढ़

नालागढ़ उपमंडल के तहत बगलेहड़ पंचायत में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष व बगलेहड़ पंचायत प्रधान पुनीत कौशल ने की। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुनीत कौशल ने पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

उसके बाद स्वतंत्रता सैनानी, सीनियर सिटीजन, कोरोना वायरस व समाज सेवियों को पंचायत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जोघो पुलिस चौंकी के पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर भी स्मानित किया गया।

पुनीत कौशल ने मीडिया में बातचीत करते हुए सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा की क्षेत्र में सभी पंचायतों के मुकाबले सबसे अधिक विकास कार्य उनकी पंचायत में करवाए गए है और हाल ही में जिला उपयुक्त द्वारा उनकी पंचायत को आदर्श पंचायत के लिए पुरस्कृत किया गया है।