हिमाचल : नेल्सन मंडेला नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सुखदेव ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत

सुरेंदर सिंह सोनी। बद्दी

बद्दी में रहने वाले मंडी के धर्मपुर निवासी सुखदेव ठाकुर को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड प्राप्त करने के बाद उनका बद्दी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। झाड़माजरी के एक निजी होटल में उन्हें दून के पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार, समेत दर्जनों लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सुखदेव ठाकुर ने कहा कि वह पुरस्कार प्राप्त करके बेहद खुश है। उन्होंने इसका श्रेय उनकी प्रंशसकों को व आम लोगों को दिया है। जिनके आर्शिवाद से उन्हें यह प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि चार साल की आयु में उनके पिता का निधन हो गया था और उनकी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही छूट गई थी। लेकिन उन्होंने अपना विश्वास नहीं तोड़ा और लगातार मेहनत करते रहे।


उन्होंने कोरोना में जब लोगों के रोजगार समाप्त हो गए थे तो डिजिटल क्षेत्र में पचास हजार से अधिक हिमाचल के लोगों को जोड़ा और उन्हें रोजगार मुहैया कराया। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी लोग उनके साथ जुड़ रहे है। उन्होंने हिम जन सेवा एक संस्था खोली है जिसके तहत वह लावारिस पशुओं के लिए पांच साल के भीतर आश्रय तैयार करेंगे। कोरोना काल में उन्होंने प्रति दिन पांच सौ रोगियों व उनके तिमारदारों को भोजन की तीन माह तक लगातार व्यवस्था की।

दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि सुखदेव ठाकुर ने इतनी कम आयु में अमरीका के विवि से डाक्टरेट की ऊपाधि व नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड जीत कर प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। वह अपनी संस्था में बेसहारा पशुओं के साथ उन बजुर्ग महिलाओं व बहनों को भी जोड़ सकते है जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्होंने संस्था को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।