एनजीओ ने लोगों काे दीं विभिन्न प्रकार की जानकारियां

कार्तिक। बैजनाथ

उपमंडल की ग्राम पंचायत हरेड़ के वार्ड-4 में सारथी जनकल्याण व एजुकेशनल ट्रस्ट की वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनजीओ द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियां लोगों को दी गई। कोरोना महामारी के चलते लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल तथा सरकार द्वारा दी गई जानकारियां भी दी गई।

इस मौके पर एनजीओ अध्यक्ष सुनीता मेहता, उपाध्यक्ष चंद्रभान, उपनाम रांझा, बैजनाथ ब्लॉक अध्यक्ष पंकज राणा, अनिल राणा और समाजसेवी सरवन ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में महिला जागृति सोसायटी की सेक्टरी और अन्य सदस्य व वार्ड सदस्य भी शामिल हुए तथा आपस में कई विषयों को साझा करके विस्तृत चर्चा की।

लोगों ने एनजीओ के प्रति विश्वास जताया तथा सदस्यता ग्रहण की। एनजीओ की ओर से गांव वासियों को मास्क भी बांटे गए। एनजीओ अध्यक्ष सुनीता मेहता ने महिला जागृति सोसाइटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आभार जताया।