मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह ने दिया अपने पद से इस्तीफा

एमसी शर्मा। नादौन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नादौन मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर अब नादौन के मझियार गांव के सुरेश चौधरी को ओबीसी मोर्चा नादौन का मंडला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने बताया कि निर्मल सिंह ने अस्वस्थता व निजी कारणों से त्यागपत्र दिया है।

पद छोड़ने की जानकारी उन्होंने गत 19 नवंबर को हुई मंडल की बैठक में दी थी। इसके उपरांत मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी तथा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री के साथ चर्चा के उपरांत सुरेश चौधरी को नादौन मंडल भाजपा ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरेश चौधरी ने बताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह पूरी लगन से उसका निर्वहन करेंगे।