OPS को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर NPS कर्मचारियों ने जताया आभार

OPS को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर NPS कर्मचारियों ने जताया आभार

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन जिला कांगड़ा के जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने आज अपने प्रेस को दिए बयान में कहा कि हिमाचल के लाखों एनपीएस कर्मचारियों का वर्षों पुराना पुरानी पेंशन बहाली का सपना कांग्रेस सरकार ने पूरा कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के लिए 2003 में बंद हुई पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इतिहास कायम कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने इसे लागू करने का निर्णय कैबिनेट में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) को मंजूरी देकर किया है।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने पकड़ी 257 ग्राम चरस

जिला प्रधान ने कहा कि इसमें 2003 से 2023 के दौरान रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ देना मुख्यमंत्री की दरियादिली का परिचायक है, एक अप्रैल, 2023 से अब सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ ले पाएंगे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी पिछले 9 वर्षों से पुरानी पेंशन योजना के लिए लगातार संघर्ष करते आ रहे थे।

पुरानी पेंशन पाने के लिए कर्मचारियों ने खंड स्तर, जिला स्तर और राज्य तथा दिल्ली जाकर भी कई बार धरने प्रदर्शन कर एनपीएस के प्रति रोष प्रकट किया है लेकिन कोई भी सरकार उनकी इस मांग को पूरा नहीं कर पाई थी।

जिला प्रधान ने कहा कि एसोसिएशन प्रदेश सरकार के लिए शानदार आभार समारोह करेगी, जिसमें एक लाख कर्मचारी शामिल रहेंगे। जिला प्रधान ने प्रदेश सरकार का जिला कांगड़ा के संगठन के 20 खंड प्रधानों, जिला कार्यकारणी एवं राज्य कार्यकारणी के सदस्यों की तरफ से भी सरकार का धन्यवाद किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।