कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करे एनपीएस : अशाेक राणा

चमेल सिंह देसाईक। शिलाई

प्रदेश पुरानी कोर कमेटी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक राज्य संयोजक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई है। बैठक में गिरिखंड क्षेत्र निवासी अशोक राणा को राज्य प्रमुख सलाहकार सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। अशोक राणा के प्रमुख सलाहकार बनाने के बाद राज्यभर में ख़ुशी की लहर है। अशोक राणा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश पेशन बहाली सयुक्त मोर्चा के लिए इमानदारी से कार्य किया जाएगा।

उनको दिया गया कार्यभार भले ही सुनोतिपूर्ण हो, लेकिन कभी कंधे नहीं झुकने देंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार जब तक 60 लाख एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यदि सरकार अनदेशी करती है, तो प्रदेश स्तरीय आन्दोलन किया जाएगा। प्रदेश में इन दिनों बरसात का सीजन है। इसलिए सभी परिवारों को कम से कम 5 पाैधे जरूर लगाने चाहिएं।

साथ ही यह संकल्प ले कि लगाए गए पाैधों को मरने नहीं देना है, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सकें और प्रदेश के अंदर पर्यटन जैसी संभवनाएं हर उपमंडल के अंदर पैदा हो सकें। राणा ने बताया कि हिमाचल सरकार के लिए जब संयुक्त मोर्चा दिन-रात कार्य करता है, तो सरकार को भी उनके हितों पर बल देना चाहिए। सरकार अपना सोतेला व्यवहार बदलें तथा कोर कमेटी की मागों को प्रमुखता से पूरा करें।