एनटीपीसी कोलडैम प्रबंधन ने मनाया वन महोत्सव

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन महोत्सव को प्रभावी बनाने के लिए परियोजना महाप्रबंधक नंदन सिंह ठाकुर, कोलडैम स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सहयोगी एजेंसियों के कर्मचारियों व संविदा श्रमिकों ने स्पील-वे के नजदीक पौधरोपण किया। इससे भविष्य में पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाएगा।

नंदन सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के युग में ग्लोबन वार्मिंग एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग तथा प्रदूषण को कम किया जा सकता है तथा इंधन के लिए लकड़ी व इमारती लकड़ी की उत्पादकता को भी बढ़ाने में पेड़ सहायक सिद्व होते हैं। इसके अलावा धरती भी
पेड़ाें से हरी-भरी रहती है। इसी कड़ी में कार्यक्रम के दौरान भिन्न-भिन्न प्रजाति के 100 पौधे रोपित किए गए।