कांग्रेस का इतिहास फोन टैपिंग से जुड़ा है: जयराम ठाकुर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

फोन टैपिंग मामले पर सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आरोप लोगों को भ्रमित करने का प्रयास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास फोन टैपिंग का रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास फोन टैपिंग का रहा है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कई मामले सामने आए जब नियमों की परवाह किए बिना फोन टैप किए गए। आरटीआइ से मिली जानकारी के अनुसार हर महीने 9000 से अधिक फोन और 500 ई.मेल की निगरानी की गई। संसद के केंद्र सरकार पर जासूसी के आरोपों के बचाव में खड़े मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। शिमला में उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस सहित विपक्ष देश के लोगों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहा है। कांग्रेस यह रवैया देश की छवि और लोकतंत्र को दागदार करने का है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने ने कहा कि सच्चाई यह है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से देश आज मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है उससे देश विरोधी ताकतों को पिछे हटने के लिए मजबूर कर दिया है। हाल ही में केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार में महिलाआंे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के बड़ी में स्थान मिला लेकिन विपक्ष इस बात को पचा नहीं पा रहा है।

यह भी पढ़ेः- हिमाचलः पंजाब रोडवेज की बस में सवार व्यक्ति से 7.92 ग्राम चिटृटा बरामद
यह भी पढ़ेः- जाने कैसे मुंबई से इंग्लैंड तक चलाते थे राज कुंद्राए एडल्ट फिल्मों का कारोबार