हिमाचल ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनने पर मुनीष शर्मा का कांगड़ा में हुआ भव्य स्वागत

अंकित वालिया। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनने के के बाद मुनीष शर्मा कांगड़ा पहुंचे। कांगड़ा पहुंचने पर बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्य व कांगड़ा की जनता ने मंगलवार काे नगर परिषद मैदान में मुनीष शर्मा को फूल मालाएं पहना व आतिशबाजी कर जोरदार भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत मुनीष शर्मा को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुनीष शर्मा ने कहा कि मेरा लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि सीमांचल ओलंपिक संघ ने मुझे उपाध्यक्ष की कमान दी है। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। मुनीष शर्मा ने कहा कि फिर मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का वह तेहदिल से आभार प्रकट करते हैं।

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का किया धन्यवाद
  • खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना एकमात्र लक्ष्य

उन्होंने कहा कि जल्द ही कांगड़ा को इंडोर स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है, जिसके लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है। इसके लिए में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करता हूं। मुनीष शर्मा ने कहा कि जिस तरह बास्केटबॉल कि खेलों को कांगड़ा से बढ़ावा दिया गया है और कांगड़ा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है, उसी तरह अब हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा जितनी भी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी उन प्रतियोगिताओं को भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई खिलाड़ी खेल संबंधित समस्याओं को लेकर उनके पास आए हैं, तो उनकी समस्या को तुरंत हल किया है और अभी भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को बढ़ावा दिया जाएगा और कोई भी समस्या खिलाड़ियों को आगे आती है, तो उसका भी निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से अधिक से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे, उनका यह एकमात्र लक्ष्य है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, मोहन शर्मा, सतेंदर त्रेहन, विशाल शर्मा, सुरेश छेछा, नरेंद्र त्रेहन, विजेंद्र शील, अजय सूद, जेसी कटोच, पवन, संदीप मित्तल, नरेंद्र मनकोटिया, मृदुल नाग, उमेश शर्मा, सुधांशु शर्मा, केवल शर्मा, पार्षद कोमल शर्मा, अनुराधा, पुष्पा देवी, प्रेम सागर, रितेश सोनी व विशाल सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।