812 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। चंबा

जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत किहार के समीप बरोटी लिंक मार्ग पर एक व्यक्ति को चरस सहित धर दबोचा है। व्यक्ति के कब्जे से 812 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बरोटी लिंक मार्ग पर गश्त पर थी। इसी दौरान व्यक्ति पैदल चल रहा था और पुलिस को देख घवरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर युवक से 812 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान भागमल निवासी गांव सूई डॉ. डियूर तहसील सलुणी जिला चंबा के रूप में हुई है। एसपी चंबा अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने किहार थाना में केस दर्ज कर लिया है।