विज्ञान और गणित से जुड़े विषयों पर ऑनलाइन करवाईं प्रतियोगिताएं

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और शिक्षा विभाग द्वारा सुंदरनगर उपमंडल के सभी स्कूलों के छात्रों के मध्य विज्ञान और गणित से जुड़े विषयों पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें एंजल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और 9 बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए। स्कूल की प्रधानाचार्य सरू कौशल ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान परिषद की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में जूनियर गणित ओलंपियाड में कर्मण्य कौशल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग में कोमल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सक्षम सूद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग में अंकिता गौतम ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया और जूनियर वर्ग में रोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बतायााकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आरती और श्रद्धा की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और जूनियर वर्ग में प्रियंका और अक्षरा की जोड़ी ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को मुबारकबाद दी और बताया कि यह आने वाले दिनों में यह बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सुंदरनगर उपमंडल मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया, जिन्होंने बच्चों के मध्य विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं करवाई और उन्हें एक मंच प्रदान किया।

अपनी प्रतिभा को निखारने का और वह आशा करती है कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आजकल महामारी के चलते स्कूल बंद है और स्कूल खुलने के बाद इन छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।