लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल कर रहा कई झूठी घोषणाएं : पवन काजल

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति को महज वोट बैंक के तौर पर उपयोग किया है, जबकि इस जाति के लोगों को उनके हक, आरक्षण और अन्य सुविधाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उपलब्ध करवाई है। काजल आज कांगड़ा मंडल भाजपा द्वारा गठित अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। काजल ने कहा लोकसभा चुनाव आने वाले हैं विपक्षी दल कई तरह की झूठी घोषणाएं व झांसे देकर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में लिए अहम फैसलों व गरीब और अनुसूचित बर्ग,पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं से देश की तकदीर बदली है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुचा कर और अयोध्या में पांच सदी बाद बने भव्य प्रभु राम लला के मंदिर का प्रचार कर लोकसभा चुनाव में जन समर्थन जुटाने की अपील की। काजल ने कहा हिमाचल की कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता के साथ किये वायदों और गारंटीयों को पूरा करने में नाकाम रही है ना तो महिलाओं को 1500 प्रति महीना मिल रहा है और ना ही विद्युत उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री।
बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे है तो गेस्ट टीचर भर्ती के नाम पर बेरोजगारों के साथ सरकार भद्दा मजाक कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिला कांगड़ा से विकास में भेदभाव का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक में मण्डल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश हीर, महिंद्र सिंह,भाजपा मंडल कांगड़ा उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रजनीश कुमार हेप्पी,नीरज शिहोत्रा महामंत्री, राजीव कुमार, देश राज, प्रताप चंद, गुरलाल, प्रीतम चांद उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें