जिला कांगड़ा कांग्रेस बूथ को ऑर्डिनेशन कमेटी का आयोजन

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा

एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया ग़ांधी महासचिव हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला से अनुमोदन के बाद, एआईसीसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया व नवनीत शर्मा को प्रतिनियुक्त करने पर बहुत बहुत बधाई दी व धन्यवाद किया। जिसमे मिशन 1619 की के ऊपर बूथों की समीक्षा की गई। इस बैठक में कांगड़ा के सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया व अपनी अपनी रिपोर्ट रखी।

जिला कांगड़ा के सभी ब्लॉक् अध्यक्षों ने पार्टी की मजबूती के लिए अपने अपने विचार रखे और कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तर की देखरेख के लिए युवा मेहनती प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया को जिमेदारी सौंपी गई। एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया ग़ांधी, पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ओर प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री का तह दिल से धन्यवाद किया। इस नियुक्ति से जोशीले युवा को कार्यभार सौंपने से बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने सभी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्षों से विचार विमर्श करके कहा कि जिला कांगड़ा चंबा के सभी ब्लॉकों को मजबूती देने के लिए बूथ कमेटियों की जल्दी ही समीक्षा की जाएगी और बूथों स्तर पर कांग्रेस पार्टी में नए कार्यकर्त्ताओं को जोड़ा जाएगा। पठानिया ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। पूरे देश में हर बर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। जिस भाजपा पार्टी को 2014 में महँगाई डायन लगती थी आज उसी भाजपा पार्टी की सरकार को महँगाई नही दिख रही है बल्कि 2014 से आज हर चीज के दाम तिगुने हो चुके है। 2014 के मुकाबले आज देश मे लाखो युवा विरोजगारी से झूझ रहे है। अब जनता भाजपा सरकार से विसवास उठ चुका है। और 2022 के चुनावों का प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फ़ेखने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।