निरंकारी मिशन द्वारा जिला स्तरीय समागम रूपी सत्संग का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा के घुरकड़ी में निरंकारी मिशन द्वारा जिला स्तरीय समागम रूपी सत्संग का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। यहां हर रविवार को सत्संग का आयोजन सुबह 11 बजे से 1बजे तक किया जाता है। विशेष तौर पर इस समागम रूपी सत्संग को जिला स्तरीय संयोजक महात्मा द्वारा आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में निरंकारी महात्मा संगत सुनने के लिए दूर-दूर से पहुंचे। इस संगत में दिल्ली से महात्मा एचएस चावला राष्ट्रीय ज्ञान प्रचारक महात्मा, सदस्य प्रभारी प्रचार प्रसार द्वारा निरंकारी मिशन से संबंधित विचार संतो को सुनाए गए।

इस दौरान उन्होंने हिमाचल की सड़को की बात करते हुए अरदास करी की हिमाचल की फोरलेन सड़के जल्द से जल्द बने ताकि सभी को बेहतर सड़को का लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने बताया कि हमें इस निराकार प्रभु को प्राथमिकता देनी है। मनुष्य जीवन में लोभ प्रलोभ का साथ तो ठीक है मगर हमें निराकार प्रभु को कभी भी जिंदगी से दूर नहीं करना है। निराकार प्रभु की आज्ञा में रहकर अपने कार्य करने है। जिंदगी में सकारात्मक विचारों के लिए संगतों में परिवार सहित शामिल होना है। हम सभी को सेवा, सत्संग, सुमिरन के साथ हमेशा जुड़े रहना है। उन्होंने निरंकार प्रभु की भक्ति करने के बारे में भी अपने वचनों में विस्तार से बताया। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में कईं निरंकारी संत दूर दूर के क्षेत्रों से आज के इस समागम रूपी संगत में पहुंचे। आई हुई संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी इस दौरान की गई थी।
संवादाता: अंकित वालिया।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...