पंचायत सचिव की हड़ताल खत्म, विकासात्मक कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

उज्ज्वल हिमाचल। चंबा
बीते दिनों से लगातार पंचायत सचिवों की हड़ताल चल रही थी, ऐसे में पंचायत में होने वाले विकासात्मक कार्य भी रुक गए थे। पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर विकासखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे हुए थे। वहीं अब पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। और पंचायत सचिव अपने-अपने कार्य स्थान पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नैनो डीएपी से किसानों को होगा लाभ, प्रयोग कर फसलों की बढ़ा सकते हैं उपज

इस बारे विकासखंड अधिकारी तीसा निशि महाजन ने जानकारी देते हुए बताया। कि पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म हो चुकी है, और पंचायत सचिव अब अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा कि अब पंचायत में होने वाले विकासात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। और अब विकासात्मक कार्य काफी रफ्तार पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत कई तरह के कार्य हो रहे हैं, ऐसे में पंचायत सचिव हड़ताल पर होने से कई कार्य रुक गए थे परंतु अब सभी कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें