बेखौफ घूम रहे तेंदुए के कारण लोगों में दहशत का माहौल

बेखौफ घूम रहे तेंदुए के कारण लोगों में दहशत का माहौल

उज्जवल हिमाचल। मंडी
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिला के सुंदरनगर में तेंदुए का खौफ देखने को मिल रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, सुंदरनगर के शहर के पुंघ वार्ड में बुधवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास एक तेंदुआ देखा गया। गली से गुजर रहे इस तेंदुए का स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

गनीमत है कि तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन इस तरह तेंदुए के सरेआम घूमने से लोगों में खौफ है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। नगर परिषद् सुंदरनगर के अध्यक्ष व पुंघ वार्ड के पार्षद जितेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुआ बेखौफ होकर घूम रहा है।

यह खबर पढ़ेंः ईटी भर्ती पर लगी अस्थाई रोक हटाई जाएः घई

तेंदुए के घूमने का पूरा वाकया स्थानीय लोगों द्वारा अपने मोबाइल कैमरा में कैद किया गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। तो वहीं वन मंडल अधिकारी सुभाष पराशर ने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।