पारस गौतम बने राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष

उमेश भारद्वाज। मंडी

राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने हिमाचल प्रदेश ने नए प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्ति प्रदान की है। इसके तहत राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने नए कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पारस गौतम को हिमाचल प्रदेश का कार्यभार दिया है। कार्य भार ग्रहण करते हुए पारस गौतम ने बताया कि संगठन के प्रति अपना तन मन धन से सनातन धर्म का प्रचार व प्रसार व बहुत जल्द प्रदेश में मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सड़कों पर घूम रही बेसहरा गौ माता व गौ वंश के लिए उचित स्थान बनाया जाएगा व प्रदेश संगठन विस्तार के लिए नई नीतियां भी बनाई जाएगी। साथ ही छोटी-छोटी पाठशालाओं का भी निर्माण किया जाएगा। इन पाठशालाओं में गरीब बच्चों को सनातन धर्म की संपूर्ण शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।