बीजेपी के 4 साल के कार्यकाल में कांगड़ा में विकास के नाम पर एक भी नई ईंट नहीं लगी: काजल

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

विधायक पवन काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा का विकास सही मायने में कांग्रेस सरकार ने ही करवाया है। प्रदेश में भाजपा शासन के चार वर्ष के कार्यकाल में कांगड़ा शहर में विकास के नाम पर एक भी नई ईंट नहीं लगी है। उल्टा पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत राजकीय डिग्री कॉलेज मटौर, आईटी पार्क गगल के निर्माण पर भी एक नई इंट प्रदेश सरकार ने नहीं लगाई है। काजल ने कहा अब उनकी लड़ाई कांगड़ा के नाम पर पूर्व यूपीए सरकार द्वारा स्वीकृत केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करवाने और कांगड़ा के नाम से खुलने वाले सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में ही खुलवाने की है।

वर्षों से कांगड़ा के लिए मंजूर शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में खोल दिए गए लेकिन उनके नाम पर एट कांगड़ा रखा गया। अब भविष्य में उनका निर्माण एट कांगड़ा नहीं कांगड़ा में ही होगा। काजल रविवार को कांगड़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में जन संपर्क अभियान दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कांगड़ा नगर के लिए 24 घंटे पीने के पानी की योजना वर्षों से निर्माणाधीन सीवरेज योजना का निर्माण कार्य पूरा करवाना कांग्रेस सरकार की देन है।

क्षेत्र की जनता ने तीसरी बार मौका दिया तो वह वार्ड नंबर 4 में स्थित तहसील चौक परिसर में बहुमंजिला वज्रेश्वरी सदन का निर्माण करवाकर शहर के रेहड़ी फड़ी वालों को उचित ठिकाना मुहैया करवाएंगे। इस बज्रेश्वरी सदन में कार पार्किंग सुलभ शौचालय सामुदायिक भवन और यात्रियों के लिए क्लॉक रूम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

काजल ने कहा पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने वज्रेश्वरी सदन के निर्माण की घोषणा भी की थी लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के चलते यह योजना फाइलों में दब गई। अब कांग्रेस की सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर इसका निर्माण करवाकर शहर वासियों को बचत भवन की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। काजल ने वार्ड नंबर 4 में बाल्मीकि मोहल्ला में प्रवेश द्वार बनाने के लिए नगद 25 हजार रुपये युवक मंडल को दिए। और महिला मंडल को सामान व अन्य चीजें खरीदने के लिए राशि मुहैया करवाई।

इस मौके पर नगर पार्षद सौरभ चौधरी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र चौहान कालू, अतुल, प्रेम, रिंकू, रोहित, अजय, विकास, विशाल, विजय, राकेश, वीरू, जौनु, आशा देवी, विल्लो देवी, सलोचना देवी, विन्दु, सपना, ममता, गुरवचन, वंशी, दीप, काला राणा, सचिन शर्मा भी उपस्थित रहे। विधायक काजल ने इससे पहले ग्राम पंचायत सनोरा के भेड़ि गांव में भी जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।