पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन खंड स्वारघाट की बैठक हुई सम्पन्न

रिशु प्रभाकर। स्वारघाट

पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन खंड स्वारघाट की बैठक खंड के अध्यक्ष ठाकुर दास आजाद की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग स्वारघाट में सम्पन्न हुई। बैठक में खंड महासचिव सरवण कुमार ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे | बैठक में स्वारघाट खंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमे सर्वसम्मति से कंवर महेंद्र सिंह को मुख्य सरंक्षक, शगली राम को संरक्षक, भगत राम को मुख्य सलाकार, निक्का राम ठाकुर को सलाहकार, राम प्रकाश परमार को प्रैस सचिव, राम रत्न ठाकुर को लेखा परीक्षक, संत राम रनोट को प्रचार सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त जगदीश राम, प्रभु राम, अमर सिंह, मोहन लाल शर्मा, विद्या सागर, शेर सिंह ठाकुर, गीता देवी, ब्रह्मी देवी, रमीला देवी , शंकरु देवी, राम कौर, प्रेम सिंह ठाकुर को सर्वसम्मती से कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में पेंशनर्ज ने सरकार का कर्मचारियों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की जेसीसी का गठन किया जाए और पेशनरों को वार्ता के लिए बुलाया जाए। सरकार से मांग की गई कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए और 65-70-75 को मूल वेतन में समायोजित किया जाए।