नगर पंचायत बैजनाथ से पपरोला की जनता हुई परेशान

उज्ज्वल हिमाचल। बैजनाथ
नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला द्वारा लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। जिसका मुख्य कारण नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला द्वारा जो कूड़ा कच्चरा इक्कठा किया जाता है। उसे बिनवा नदी के घाट में फैंका जाता है। और उसे जलाया जाता व बहाया जाता है। जिससे जल प्रदूषण, प्राकृतिक प्रदूषण व लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।

यह जानकारी एन जी ओ अध्यक्ष तिलक राज ने जारी प्रेस ब्यान के दौरान जानकारी दी। कि नगर पंचायत द्वारा जो कूड़ा हर रोज इकत्र करके बिनवा नदी के समीप पुराने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के उपर रखती है। उसे पिछले दिनों जब भारी बरसात थी। उस समय स्वयं नगर पंचायत के आदेशों से बिनवा नदी में जेसीबी मशीन द्वारा हजारों टन कूड़े के पहाड को पानी में बहा दिया गया। नगर पंचायत ने ऐसा इस बार ही नही किया। पहले भी कई बार कूड़े को जलाया गया, पानी में बहाया गया। इस प्रकार के कृत्यो से एक स्थान ही प्रभावित नही होता है जहां-जहां जल जाऐगा वहां वहां प्लास्टिक के लिफाफे व अन्य अवशेष जो मानव व जीव जन्तुओं के लिए हानिकारक है। क्योंकि इस स्थान से लेकर जहां तक पानी जाता है।

उन्होंने कहा कई पेयजल व सिंचाई योजनाएं चलती है। व सभी प्रकार के जीव जन्तु पानी का उपयोग करते है। इसके बारे में शासन व प्रशासन कई योजनाऐं बनाती है और कई प्रकार से लोगों को जागृत करके व प्राकृति को स्वस्थ्य रखने में कार्य करती है। नगर पंचायत वर्ष 2017 से लगातार इस स्थान का अन्यायपूर्ण रूप से उपयोग कर रही है। और लोगों को हर दिन कूड़े कच्चरे की गंदगी से उत्पन प्रदुषणों का सामना पिछले 6 वर्षाे से निरन्तर करना पड रहा है।

यह भी पढ़ें: शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन

उन्होंने कहा इस विषय को पहले भी कई बार जब इस प्रकार से नगर पंचायत कूड़े कच्चरे को जलाती व बहाती थी। जिसके बारे समाचार पत्रों के माध्यम से शासन व प्रशासन को समय -2 पर अवगत करवाया जाता था। जिला प्रदूषण नियन्त्रण वोर्ड द्वारा कर भी लगाया गया। परन्तु उसके बाबजूद भी नगर पंचायत अपने अन्यायपूर्ण रवैये पर कायम रही। साथ में यह कहा कि जिस स्थान पर नगर पंचायत कूड़ा  फैंकती है। उस स्थान के 10 से 20 मीटर के दायरे में बैजनाथ का ऐतिहासिक शिव मन्दिर, पवित्र खीर गंगा घाट, काली माता मन्दिर, शमशान घाट, चामुण्डा माता मन्दिर, सीता रमणी आश्रम व राष्ट्रिय उच्च मार्ग स्थित हैं। जो कि बैजनाथ क्षेत्र के लिए अपमानजनक स्थिति है। क्योंकि हजारों पर्यटक व स्थानीय लोग इसी स्थान से प्रतिदिन आगमन करते हैं।

उन्होंने बताया जो कार्य नगर पंचायत द्वारा बिनवा नदी पर कूड़े कच्चरे को गिराने हेतू किया जा रहा है। उसे बन्द करने में 18 अगस्त को उपमण्डल अधिकारी बैजनाथ को ज्ञापन दिया गया था। साथ ही उपमण्डल अधिकारी बैजनाथ मौके पर पहुचें भी थे व सचिव नगर पंचायत को आदेश दिए की इस स्थान पर कुडा कच्चरा नही फैंका जाएगा। उसके बाबजूद भी कार्य बन्द नही हुआ। जिसकी सूचना उपमण्डल अधिकारी को 19 अगस्त को दी गई थी।

उन्होंने कहा यदि नगर पचायंत बैजनाथ पपरोला बिनवा नदी के पास जो कूड़े कच्चरे के कार्य को दिनांक 30 सिंतबर से पहले-पहले बन्द नही करती है। तो एनजीओ लोक सेवा मंच 7 अक्तुवर को धरना प्रर्दशन करेगी। साथ ही इस पवित्र स्थान की पवित्रता हेतू कार्य करेगी। क्योंकि उक्त बिषय को लेकर नगर पंचायत सचिव ने 1सिंतबर तक का समय मांगा था। जो कि बीत चुका है। इसके बावजूद भी नगर पंचायत उक्त स्थान का दुरुपयोग कर रही है। क्योंकि उक्त स्थान कोई डम्पिंग साईट नही है। यह स्थान लोगोें की आस्था, लोगों के स्वास्थ्य व प्राकृतिक शोषण से जुडा है। इस संबधं में एन जी ओ अध्यक्ष तिलक राज ने उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल को ज्ञापन सोंपा।

संवाददाताः शुभम सूद

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें