शाहपुर की जनता चारों तरफ से परेशान : पठानिया

कहा, पानी के रिसाव से सूखती जा रही झील, मर रहीं मछलियां

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के भतल्ला पंचायत के डल पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत भतल्ला पंचायत की जनता को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान-बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। पठानिया ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार आते हैं, बदल दीजाएगी शाहपुर हल्के की तस्वीर। पठानिया ने कहा कि इस समय शाहपुर की जनता चारों तरफ से परेशान है। चाहे महंगाई हो, चाहे बढ़ती बेरोजगारी हो, चाहे किसानों की समस्या हो, चाहे लड़खड़ाती कानून व्यवस्था हो, चाहे महिलाओं के सम्मान की बात हो।

यह भी देखें : भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत करवाने को शुरु की पदयात्रा

कांग्रेस पार्टी से विधायक बनने के बाद इन कार्यों को मजबूती देने पर काम होगा और शाहपुर हल्के की जनता को उसका हक दिलवाया जाएगा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। मौजूदा सरकार जनता ने महंगाई को कम करने, बेरोजगारों को रोजगार देने पर, महिलाओं को मजबूती देने के नाम पर, किसानों को आत्म निर्भर बनाने के नाम पर वोट हथियाए थे और सत्ता में आए थे, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है आज इन मुद्दों पर काम नहीं हुआ, बल्कि जनता पर तानाशाही फैसले थोपकर परेशान करने के अलावा और कुछ नहीं किया।

पठानिया ने किया डल झील का दौरा
पठानिया ने कहा कि बड़े दुःखी मन से डल झील को देख कर कहा कि इस डल झील की दुर्दशा को देख कर बहुत मन बड़ा दुःखी हुआ। इसकी दुर्दशा का जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार है। चार वर्ष पहले कांग्रेस सरकार जाते ही इस डल झील की तरफ सरकार और प्रशासन ने इस डल झील की तरफ ध्यान ही नहीं दिया और आज डल झील सूखी पड़ी है और इसमे जो मछलियां थी, वाे बिना पानी के तड़फ-तड़फ कर मरना बहुत दुःखदायक बात है।

अगर इस डल झील में अगर समय रहते पानी के रिसाब को रोक लिया होता, तो आज डल झील की ये दुर्दशा नहीं होती। कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपए इस पर्यटक डल झील के सौंदर्य के लिए स्वीकृत किया था, लेकिन उस पैसे का आजतक कोई पता नहीं है कहा है ओर कहा लगा है। अगर उस पैसे को सही ढंग से लगा दिया होता, तो आज डल झिल की मछलियां तड़फती हुई नहीं मरती।

इस मौके पर सुरजीत राणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी, देश राज पूर्व पंचायत समिति, रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य, आकाश जरयाल युवा कांग्रेस, अंजू देवी महिला मंडल प्रधान, कमला देवी पूर्व प्रधान, डिंपल देवी, दया सागर, रमन कुमार, जय कर्ण, अक्षय कुमार पूर्व समिति, शशी पाल शर्मा, राजा राम, सुभाष चंद व संजय कुमार आदि गणमान्य स्थानीय जनता माैजूद थी।