लाेग अधिक से अधिक से पेड़ राेप कर करें जंगलों का सरंक्षण

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

ग्रामीण शिमला के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आह्वान किया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधों को रोपते हुए जंगलों का सरंक्षण करें। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण की बजह से पेड़ कटते जा रहे हैं और यही कारण है कि भूमि कटाव की बजह से पहाड़ धसते जा रहे हैं। आज शिमला ग्रामीण के तारादेवी के समीप संकट मोचन के बढ़ाई गांव में वन महात्सव की अध्यक्षता करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके पिता स्व.वीरभद्र सिंह लोगों व समाज की सेवा की जो विरासत उनके पास छोड़ गए हैं, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज उनके पिता उनके बीच नहीं है, पर उनके आदर्श और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ और हमारे ऊपर रहेगा।उ न्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पिताश्री वीरभद्र सिंह के सपनों को पूरा करना और लोगों के दुखदर्द दूर करने का है। इसके लिए वह दिन रात खड़े हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण चुनाव क्षेत्र उनका घर है। क्षेत्र के लोग उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास व समस्याओं के लिए कभी भी कोई भी उनसे सीधे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, जो सदैव चलती रहती है। समय के अनुसार यह बढ़ती ही रहती है।

विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान यहां स्थानीय लोगों के साथ बढ़ाई में अपने पिताश्री की याद में पौधे रोपे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों की मांगों पर विधायक निधि से आठ लाख रुपए स्वीकृत भी किए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, प्रदीप वर्मा, निर्मला ठाकुर, राम कृष्ण शांडिल, पंचायत प्रधान मनोज कुमार, जगदीश, तारावती, चंद्र कांता, निमावती, प्रवेश शर्मा, ललित शर्मा, महेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, रामलाल, कोट के प्रधान महेता व रंजना रुहाल के अतिरिक्त कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।