ABV कॉलेज की पियुषा ने खेल के क्षेत्र में कॉलेज का नाम किया रोशन

Piyusha of ABV College brought laurels to the college in the field of sports

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

ABV राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह के बाद कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पियुषा ठाकुर ने उज्जवल हिमाचल से खास बातचीत के दौरान बताया कि उनका व उनकी बहनों का बचपन से ही खेल क्षेत्र में आगे जाने का शोक रहा है। उनके पापा आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे है। पापा बचपन से रेसलिंग में पियुषा को बेहतरीन बनाना चाहते थे लेकिन पियुषा के बैडमिंटन के शोक को देखते हुए पापा ने उसे बैडमिंटन सिखाया।

पियुषा ने बताया कि उसे शैक्षणिक सत्र 2021-22 में हुई एथलीट मीट में शॉटपुट, हाई जंप, जेवलीन थ्रो के साथ लॉन्ग जंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया है। इन चार खेलों में से तीन में वह प्रथम स्थान पर व एक में द्वितीय स्थान पर रही है। खेल क्षेत्र में महाविद्यालय की ओर से सबसे ज्यादा खेल प्रतियोगिताओं में सम्मानित किए जाने पर उसे एथलीट ऑफ द ईयर भी घोषित किया गया। जिसमे इनामी राशि व प्रमाण पत्र भी उसे मिला है।

इसके इलावा पियुषा ने बताया कि उसे कविताएं लिखने का भी शोक है। खाली समय में वह कविताएं लिखना पसंद करती है। खुद की लिखी कविता “एक नए सफर की ओर” में भी उसे कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए उसे प्रमाण पत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। उसे काफी खुशी है कि उसकी कोशिश रंग ला रही है। हिंदी दिवस पर अपनी लिखी अन्य कविताओं के लिए भी उसे तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ेंः विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए विभागों में हो बेहतर तालमेल: डॉ. निपुण जिंदल

पियुषा ने बताया कि बैडमिंटन में वह एक बार राज्य स्तर, दो बार जिला स्तर तक खेल चुकी है। पियुषा को कॉलेज में इतिहास के विषय में प्रथम स्थान, इंग्लिश में द्वितीय स्थान हासिल करने के लिए भी सम्मानित किया गया। पढ़ाई के क्षेत्र में बात करते हुए पियुषा ने बताया कि वह गणित की छात्रा है व उसका मेजर विषय मैथ है। तो पढ़ाई के क्षेत्र में वह आगे एमएससी करेंगी व कविताएं लिखना भी साथ में जारी रखेगी। पियुषा एनएसएस का नेतृत्व भी लीडर बनकर कर रही है।

जिसमे कुल 56 विद्यार्थी शामिल हैं। पियुषा ने बताया कि वह एनएसएस की पूरी टीम को बेहतरीन रूप से सक्षम व मार्गदर्शन करेगी। वह एनएसएस टीम के साथ मिलकर लोगों को भी साफ सफाई के लिए भी स्वच्छता का महत्व बताते हुए जागरूक करेगी। अपनी कामयाबी का श्रेय पियुषा ने अपने परिवार व अध्यापकों को दिया है। जिनके मार्गदर्शन पर चलकर वह कामयाबी के विभिन्न मुकामों पर सम्मानित हुई है। पियुषा ने बताया कि उसने पुलिस की सेवाओं में शामिल होने का लक्ष्य भी बना रखा है।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।