सेवा भारती द्वारा लंकागढ़ी मंदिर में किया गया पौधारोपण

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा

आज ग्राम पंचायत हलेड कला के लंकागढ़ी मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओपन कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पौधारोपण किया। सेवा भारती द्वारा आज लगभग 25 पौधे रोपित किए गए। पौधारोपण के उपरांत लंकागढ़ी के महाराज श्री बाबा प्रेम दास त्यागी जी का आशीर्वाद लिया। इस उपलक्ष पर बाबा प्रेम दास त्यागी जी ने कहा कि वह पूरे विश्व में शांति के लिए तपस्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण करना अपने जीवन को सुरक्षित रखना है।

यह भी पढ़े : 19 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, किया प्रदर्शन

एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के विकराल रूप ने विश्व के प्रत्येक नागरिक को अहसास करा दिया कि वृक्षों का जिंदा रहना हमारे जीवन की सांसों के लिए बहुत अहम है। उन्होंने  कहा कि स्वस्थ रहना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर वृक्ष बनने  तक उनका संरक्षण करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े : बाजार में नियमों का पालना करवाने खुद निकले एसडीएम

सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य शहर को साफ सुथरा व हरा भरा बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में वृक्ष लगाने बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे पर्यावरण शुद्ध होता है। अगर हम पौधा रोपण करते रहेंगे तभी पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर सेवा भारती के उपाध्यक्ष करतार सिंह ड़ढ़वाल,जिला प्रेस क्लब के महासचिव सुनील महाशा, महासचिव ओमप्रकाश, कोषाअध्यक्ष जोगिंदर सिंह राणा, डॉक्टर संजय अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।