आपदा में सूबे को दिए 1800 करोड़ निगल गई प्रदेश की कांग्रेस सरकार: कंगना

कांग्रेस है कोयला, टू-जी, फोर-जी, चारा घोटालों वाली पार्टी

उज्जवल हिमाचल। मंडी

प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में केंद्र द्वारा दिए गए 1800 करोड़ रुपए आज कहां पर हैं। प्रदेश सरकार उन 1800 करोड़ रुपयों को निगल गई है। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी जिला के प्रवेश द्वार डैहर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस सरकार से पूछा है। उन्होंने कहा कि ये वही पार्टी है जिनके कार्यकाल में कोयला, टू-जी, फोर-जी, चारा न जाने कितने ही लाखों-करोड़ों के घोटाले हुए हैं।

प्रदेश में आई आपदा से नुकसान को लेकर कांग्रेस की सांसद और मुख्यमंत्री तक भी प्रभावित लोगों तक नहीं पहुंच पाए। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में आकर नुकसान का जायजा लिया और 1800 करोड़ रुपए की राशि दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कुनीति और कुबुद्धि का शिकार है।कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बार्डर पर सड़कों का निर्माण नहीं कराया जाता था। कांग्रेस के नेता कहते थे कि अगर चीन की सीमा पर सड़क निर्माण किया जाता है तो वह दिल्ली तक पहुंच जाएगा।

अगर कश्मीर से सड़क मार्ग मिल गया तो वह दिल्ली तक पहुंच जाएगा। इस प्रकार की हरकतों से कांग्रेस की कायरता और नपुंसकता पर पूरा विश्व हंसता था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान दिया है। महिलाओं के प्रति भाजपा की कोई द्वेष और ईर्ष्या की भावना नहीं है। लेकिन कांग्रेस के लोग मंडी की लड़कियों का भाव पूछते हैं। इस प्रकार से कांग्रेस के लोगों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां कर महिलाओं का अपमान किया गया है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...