भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 66वें स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण

उमेश भारद्वाज। मंडी

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 66वें स्थापना दिवस पर शाखा सुंदरनगर की ओर से नाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत निचली बहली के मशोह गांव में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर मशोह गांव में बीबीएमबी नहर के साथ 60 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण नाचन जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान और उपाध्यक्ष संजय कुमार,उमंग महिला मंडल लोअर महादेव की प्रधान सावित्री देवी तथा शक्ति युवक मंडल महादेव महेंद्र सिंह की मौजूदगी में किया गया।

इस अवसर पर पौधारोपण के दौरान ग्राम पंचायत निचली बहली के प्रधान किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं भविष्य में रोपित किए गए पौधों की देखरेख का जिम्मा युवक मंडल द्वारा लिया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक भोजपुर राकेश कुमार कौंडल ने कहा कि मंडी क्षेत्रीय कार्यालाय और महाप्रबंधक सुनील कुमार चौधरी के आदेशानुसार पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं नाचन जन कल्याण सेवा समिति,उमंग महिला मंडल,शक्ति युवक मंडल आदि ने सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में पौधारोपण के एक महत्वपूर्ण कार्य है और हमें अधिक से अधिक पौधों को रोपित करना चाहिए।

इससे ही हमारी कुछ भी सुरक्षित रह सकती है। वहीं नाचन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि इसी तरह सभी लोग पौधे लगाते रहें, जिससे एक स्वच्छ वातावरण बन सके। पौधारोपण में एसबीआई शाखा भोजपुर विकास,उप उप प्रबंधक अरुण उप्पल,सहायक प्रबंधक और समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार,उमंग महिला मंडल से रीता देवी,चंपा देवी,रीता देवी,सरला देवी,कमला देवी,निशा देवी, क्रांति युवक मंडल के सौरव,अमरनाथ चौधरी महंत राम सहित ने भाग लिया।