स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण

सुरिंद्र मिन्हास। फतेहपुर

एकल अभियान की और स्वतंत्रता दिवस पर रैहन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस में नूरपुर आंचल समिति के उपाध्यक्ष तरसेम राणा ने पौधारोपण कर इस कार्य क्रम का शुभारंभ किया। एकल अभियान के मीडिया प्रभारी रजनी शर्मा ने इसकी जानकारी दी इस कार्यक्रम में नूरपुर अंचल के सभी सेवावर्ती कार्यकर्ता और अंचल समिति और संच के कार्यकर्ताओं ने इस पौधारोपण ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में अंचल अभियान प्रमुख नरेश कुमारी, अंचल कार्यालय प्रमुख बलविंद्र सिंह, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख दर्शना देवी, अंचल गतिविधि प्रमुख रजनी शर्मा, अंचल ब्यास नवीन कुमारी, भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख रेखा देवी संच के कार्यकर्ता ऊषा सोनू वाला और मधु वाला मौजूद रहे।