हिमाचल : नगर परिषद कांगड़ा द्वारा गऊ सदन में किया पौधा रोपण

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा

नगर परिषद कांगड़ा द्वारा गऊ सदन में आज पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद कांगड़ा द्वारा लगभग 30 पौधे रोपित किए गए। इस उपलक्ष्य में नगर परिषद की अध्यक्षा रेणु शर्मा ने कहा कि इन पौधो के कारण हमें शुद्ध हवा मिलती है, और वृक्ष भूमि कटाव को रोकते है। इस मौके पर नप अध्यक्षा रेणु शर्मा, उपाध्यक्षा ,राज कुमारी, पार्षद सौरभ, प्रेम सागर, अशोक शर्मा और कार्यकारी अधिकारी चमन लाल मौजूद रहे।