खेलाें से बच्चाें के अंदर हाेता है नई ऊर्जा का संचार : डॉ. ओपी सौंधी

छात्रों ने एक दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बिखेरी अपनी प्रतिभा

एमसी शर्मा। नादौन

एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के मार्गदर्शन में खबली मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. ओपी सौंधी, बनखंडी प्रिंसिपल सुभाष शर्मा, लठियानी प्रिंसिपल नसीब ठाकुर, ग्राम पंचायत घूरकाल के प्रधान विट्ठुल तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य और मुख्यातिथि खिलाड़ियों के साथ मिले और गोला फेंक कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें100 मीटर, 200 मीटर व 1500 मीटर दौड़, रिले, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट लड़कों और लड़कियों के वर्ग में सीनियर और जूनियर ग्रुप में करवाया गया।

यह भी देखें : पेंशन कर्मचारी महासंघ ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, जल्द हो कमेटी का गठन…

प्रधानाचार्य ने कहा समय-समय पर इस प्रकार की खेलों की प्रतियोगिता होने से बच्चों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जो उनकी पठन-पाठन के साथ-साथ उनके शरीर के विकास से भी लाभदायक होते हैं। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल दैकर सम्मानित किया। वहीं, लड़कियों की ओर से सुभाष ने प्रथम स्थान, नेहरू ने दूसरा स्थान और पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में सीनियर ग्रुप लड़कों में गांधी ने पहला स्थान, नेहरू ने दूसरा और पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और इसी तरह सीनियर ग्रुप में लड़कियों में गांधी ने पहला, सुभाष ने दूसरा और नेहरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में जूनियर ग्रुप में लड़कों की ओर से गांधी ने पहला, नेहरू ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों की ओर से पटेल सदन ने पहला और दूसरा और सुभाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर ग्रुप में लड़कियों की ओर से गांधी ने पहला, नेहरू ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की ओर से पटेल ने पहला, नेहरू ने दूसरा और सुभाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में जूनियर ग्रुप में लड़कों की ओर से पटेल ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया और गांधी ने तीसरा। लड़कियों की ओर से गांधी ने पहला, पटेल ने दूसरा स्थान और सुभाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में लड़कियों की ओर से नेहरू ने पहला, पटेल ने दूसरा और गांधी ने तीसरा। वहीं लड़कों की ओर से गांधी ने पहला, सुभाष ने दूसरा और नेहरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हाई जंप में जूनियर वर्ग में लड़कों की ओर सुभाष ने पहला और दूसरा और गांधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की ओर से गांधी ने पहला, पटेल ने दूसरा और गांधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में लड़कों की ओर से पटेल ने पहला, नेहरू ने दूसरा और पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की ओर से सुभाष ने पहला, नेहरू ने दूसरा और सुभाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल विजेता के रूप में गांधी सदन को विजेता घोषित किया गया तथा उपविजेता पटेल सदन रहा। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की और सभी को हार्दिक बधाई दीं।