विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्राें ने लिया पर्यावरण संरक्षण का प्रण

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

पूरे विश्व भर में मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एंजल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के लगभग 800 छात्र-छात्राओं देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने अपने घरों में पौधे लगाए। स्कूल द्वारा दी गई ऑनलाइन एक्टिविटी में बच्चों ने अपने घर आंगन में पौधे लगाए साथ ही उनका एक नाम भी रखा और उस पौधे के बारे में 10 लाइन लिखकर अपने अध्यापकों को भेजी। इसके साथ ही उन्होंने उन पौधों को देखभाल करने का संकल्प भी लिया। विश्व पर्यावरण के इस पावन अवसर पर स्कूल के द्वारा चित्रकला आयोजन किया गया।

इसका शीर्षक ‘पौधे हमारा जीवन’ चित्रकला प्रतियोगिता रखा गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सरू कौशल ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद इन बच्चो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व भर में पर्यावरण दिवस सन 1974 से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा लगने लगा कि हम अपने पर्यावरण को अपने फायदे के लिए अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो कुछ ऐसा किया जाए, जिससे हम अपने पर्यावरण को बचा सके और आने वाले कल को बेहतर भविष्य प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने आसपास के पेड़ पौधे और जलवायु को नुकसान ना पहुंचाए। इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है ‘टाइम फॉर नेचर’ इसलिए इस मौके पर कुछ समय निकालना चाहिए, अपने आसपास की नेचर को संरक्षित करनी चाहिए।