देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

file pic.

उज्जवल हिमाचल। शिमला

देह व्यापार का धंधा करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार देर रात को पुलिस ने होटल में दबिश देकर इस गिरोह में शामिल तीन लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शिमला के एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चला हुआ है। इस पर पुलिस की टीम ने शिमला के कार्ट रोड स्थित निजी होटल में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने यहां से 3 लड़कियों को पकड़ा, ये लड़कियां बाहरी राज्य की हैं और शिमला देह ब्यापार करने के लिए लाई गई थी। पुलिस ने इनके साथ चार युवकों जिनमें राम बालक पुत्र दिनेश चंदर गांव गौना खेरा कन्नौज यूपी। मनीष कुमार पुत्र बलजीत वीपीओ डोडेवाला तहसील अवोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) आयु 31 वर्ष। राजवीर पुत्र जोगिंदर सिंह जिला गंगानगर (राजस्थान) उम्र 19 साल और विक्रम को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच एसएचओ सदर संदीप चौधरी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को कुछ सूचना मिली थी कि एक निजी होटल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चला हुआ है पुलिस ने जब मौके पर जाकर रेट मारी तो वहां से 7 लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ जारी है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।