विवेक जसवाल ने फिर आप का दामन छोड़कर थामा कांग्रेस का हाथ

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर 

उपमंडल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत तहसील लडभड़ोल कि ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर फिर से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी में फिर से आने पर विवेक जसवाल का हार बनाकर जोरदार स्वागत भी किया।विवेक जसवाल ने कहा कि कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू के आग्रह पर ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी का फिर से दामन थामा है उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार उनसे सम्पर्क में थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जी जान और कड़ी मेहनत से पार्टी के आला नेताओं के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार भी बनेगी।