प्रतिभा सिंह ने भाजपा की कथनी और करनी पर उठाए सवाल

सुरिंन्द्र सिंह सोनी। नालागढ़

नालागढ़ कांग्रेस में भाजपा की सेंदमारी के बाद आज नालागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हुसन चंद के नेतृत्व में पंजैहरा में नालागढ़ कांग्रेस ने परिवर्तन रैली का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह , नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, व प्रदेश चुनाव से प्रभारी संजय दत्त वअन्य मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वहीं, नालागढ़ उपमंडल के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में पहुंचे मुख्य अतिथियों का जोर शोर से स्वागत किया। और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाने की बात कही।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा की करनी और कथनी पर सवाल उठाए वहीं, प्रतिभा सिंह ने भी अपने संबोधन में भाजपा को आड़े हाथ लिया और स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल पर चुनाव लड़ने की बात कही और साथ ही कांग्रेस द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए वादों को सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा करने की बात कही।