महंगाई के सिवा भाजपा ने नहीं दिया कुछः कांग्रेस

politics
कांग्रेस सेवा दल ने बनीखेत में भाजपा के खिलाफ निकाली रोष रैली

तलविंदर सिंह। बनीखेत

कांग्रेस सेवा दल ने बनीखेत बस स्टैंड में सद्भावना यात्रा रैली निकाली। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को संदेश दिया कि भाजपा सरकार ने पूरे देश में महंगाई की हुई है।

उन्होंने कहा कि आज घर बनाने के लिए सीमेंट सरिया, डीजल, पेट्रोल, दाल, चावल, आटा सब कुछ महंगा हो गया है। उन्होंने रैली में सारी जनता को यह संदेश दिया की भाजपा सरकार ने महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं दिया है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारे लगाकर कहा कि यह महंगाई कहां से आई भाजपा लाई भाजपा लाई।

अभी वक्त है जागो और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाओ। जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जोर-जोर से नारे लगाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के कारनामों के बारे में बताया।