पूनम बनी प्रधान व सुरेश को उपप्रधान सभा की कमान

हिंद मजदूर सभा ने गारमेंट उद्योग में लगाया झंडा, कार्यकारिणी गठित

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

हिंद मजदूर सभा की एक बैठक झाड़माजरी के सबसे पुराने गारमेंट उद्योग के बाहर हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष नरेश कप्पा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उद्योग के बाहर हिंद मजदूर सभा का झंडा लगाया गया व कामगारों की कार्यकारिणी गठित कर पूनम को प्रधान बनाया गया। इस मौके पर सुरेश कुमार काे उपप्रधान, प्रेम लता महासचिव, संगीत कुमार को सहसचिव, तिरपता देवी केा कोषाध्यक्ष, सत्या देवी संगठन सचिव, नरेश कुमार केा मुख्य-सलाहकार, निक्की देवी प्रेस सचिव, पार्वती देवी, आशा गुप्ता व प्रेम टमंटा को बतौर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

जानकारी देते हुए हिंद मजदूर सभा के खेम चंद ने बताया कि उक्त उद्योग द्वारा उद्योग के सभी कामगारों को वेतन नहीं दिया गया व उद्योग से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष नरेश कप्पा का कहना है कि उद्येाग प्रबंधन ने साजिश के तहत उद्योग के पुराने कामगारों केा उद्योग से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इसके चलते उद्योग के सभी कामगारों को रोटी के लाले पड़ गए हैं। बड़ी हैरानी की बात है कि न तो श्रम विभाग इनकी सुनवाई कर रहा है व न ही उद्योग प्रबंधन ने इनका वेतन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उद्योग प्रबंधन ने कामगारों का हक नहीं दिया, तो हिंद मजदूर सभा उद्येाग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।