प्रदीप शर्मा बने भारोत्तोलन खेल के राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य

विनय महाजन। नूरपुर

भारोत्तोलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव आरके पैलेस सभागार नोएडा में आज संपन्न हुई। इसमें सहदेव यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद नई कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें कार्यकारिणी के अध्यक्ष सहदेव यादव ने हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य सर्वसम्मति से मनोनीत किए। प्रदीप शर्मा एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी है और देश का प्रतिनिधित्व टेक्निकल ऑफिसर के रूप में भारोत्तोलन के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार कर चुके हैं।

चयन समिति का मुख्य काम इस बात का फैसला करना है कि भारोत्तोलन खेल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपने देश से कौन-कौन महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रदीप शर्मा के राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य बनने पर हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन में खुशी की लहर है। शर्मा हिमाचल के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें इस महत्वपूर्ण समिति में पहली बार जगह मिली है। इस उपलब्धि के लिए शर्मा को वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रजनीश भास्कर, एडवोकेट ने ढेर सारी बधाइयां दी।

शर्मा की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के सभी खिलाड़ियों ने कोचों ने एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई। बधाई देने मुख्य रूप से महासचिव, राज कुमार जमवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष वासु सोनी, पवन पटयाल, अरुण पठानिया व प्रोमिल शर्मा आदि हैं।