स्थापना दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार

सुरेंद्र मिन्हास। फतेहपुर

भारतीय मजदूर संघ सबंधित भिन्न-भिन्न विभागों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में हुई। जिसमें फतेहपुर के हाड़ा संबंधित भांमस के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने विशेष शिरकत की। इस मौके पर आगामी 23 मई को मनाए जाने बाले भांमस के स्थापना दिवस की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक उपरान्त भांमस प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने बताया इस बार भांमस का स्थापना दिवस विधानसभा इंदौरा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

जिसमे बतौर मुख्यातिथि उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर शिरकत करेंगे। बताया इस दौरान कर्मचारियों को आ रही समस्यायों से भी मंत्री को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से स्थापना दिवस कार्यक्रम की सफलता को आज से ही जुट जाने का आहवान भी किया।

इस मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश सचिव शोभा धीमान, विद्युत विभाग टेक्निकल कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राकेश कुमार, जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव बलवान ठाकुर, प्राइवेट स्कूलों में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार, बीएमएस फतेहपुर के प्रधान गोपाल, जिला कांगड़ा भारतीय मजदूर संघ के सह सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, सुजान सिंह, देशराज, विनोद कुमार, सेवा सिंह ,जगदीश जग्गा गगन पठानिया, एनजीओ फतेहपुर के प्रधान संजय गुलेरी, महामंत्री अजय कुमार, वीरेंद्र शर्मा, सोम सिंह, रवि कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद थे।