चार लेबर कोड से मजदूरों को गुलाम बनाने की तैयारी : कामरेड गुरनाम सिंह

ज्योति स्याल। ऊना
राष्ट्रीय केंद्रीय मजदूर युनियनों के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय ऊना में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड गुरनाम सिंह जिला सचिव ने किया।

मजदूर यूनियन के आह्वान पर जिला मुख्यालय ऊना में प्रदर्शन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ाज देश और दुनिया कोरोना महामारी के दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में जनता को राहत देने की बजाय केंद्रीय सरकार आम जनता के बुनियादी ढांचे को ही बड़े पैमाने पर कानूनों को ला कर बड़े पूंजीपति और उद्योगपतियों के समूहों के हवाले कर रही है।

तानाशाही से पास करवाए जा रहे नए कानून

श्रम कानूनों को रद्द कर दिया गया है और उस के स्थान पर चार लेबर कोड को ला रही है जो मजदूर को गुलामी की और ले जाने का प्रयास है। सार्वजिनक क्षेत्र को बेचा जा रहा है जो पूरी अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर पूंजीपति और उद्योगपतियों के समूहों के हवाले कर करना है। खेती के लिए कानूनों को रद्द कर दिया गया है और उस के स्थान पर नए कानूनों को लागू करने के लिए तानाशाही तरीके से पास किया है और ऐसे में पूरी खाद्य सुरक्षा को उद्योगपतियों के समूहों के हवाले कर दिया है। सामाजिक सुरक्षा कानूनों को हटाना और भी गंभीर है इससे जो थोड़ी राहत मिली हुई थी वह समाप्त हो गई है। 50 वर्ष की आयु अथवा 30 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले नियमित सरकारी की छटनी व जबरन रिटायरमेंट पर रोक लगाई जाए। नई शिक्षा नीति के कारण जो स्कूलों बन्द करने की सिफारिश की है उस में काम करने वाले मिड-डे मील वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यरत कर्मचारी के रोजगार समाप्त हो जायेगा। मांग करते हैं मल्टी टास्क कर्मचारी जो स्कूल में रखने के लिए भर्ती हो उस में मिड-डे मील वर्कर को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बड़े पैमाने पर श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है जो मजदूरों के विरुद्ध साजिश है उस पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसानों के संघर्षो का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। स प्रदर्शन का नेतृत्वकामरेड गुरनाम सिंह जिला सचिव ने किया और अन्य साथियों ने जिसमें बलविंदर कौर प्रधान मिड-डे मील वर्कर युनियन, अनुराधा सचिव मिड डे मील वर्कर युनियन, कमल देव उप प्रधान मिड डे मील वर्कर युनियन, मनोज प्रधान लयुमनिस वर्कर युनियन, सदस्य संदीप, सुभाष, विजय, परलाद व अन्य साथियों ने भाग लिया।