अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष चुनाव से पहले माहौल तनावपूर्ण

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सिरमौर

जिला परिषद सिरमौर की हॉट सीट के लिए होने वाले चुनाव के दौरान माहौल सुबह तनावपूर्ण बन गया। कांग्रेस तथा भाजपा जैसे ही तीसरी बैठक में आने के लिए पहुंचे, तो कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। उसके बाद कडी सुरक्षा के बीच सभी 17 जिला परिषद सदस्यों को कार्यालय ले जाया गया, जहां पर पहले भाजपा के सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा कांग्रेस की अंजना शर्मा ने भी शपथ ली। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र डीसी सिरमौर डॉक्टर आरके परूथी के समक्ष दाखिल किए। जिसके बाद अब चुनाव की प्रकिया चल रही है।


क्‍यास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस की सदस्य भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग कर सकती हैं, क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस की अंजना शर्मा को अपने साथ मिला लिया है। भाजपा के सदस्य जिला परिषद भवन के बाहर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा को पूर्ण विश्वास की जिला परिषद सिरमौर पर भाजपा के सदस्य ही काबिज होंगे।