पार्टी चुनाव चिह्न पर होंगे नगर निगम के चुनाव : मुख्‍यमंत्री

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश के पांचों नगर निगमों में चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर होंगे। यह फैसला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठ में लिया गया है। बैठक की अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही नगर निगम के चुनाव होने हैं। अभी हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर परिषद, जिला परिषद और खंड विकास समितियों के चुनाव संपन्‍न हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में पहला नगर निगम शिमला है जबकि उसके बाद धर्मशाला को नगर मिला था। हाल में सोलन, मंडी और पालमपुर को भी नगर निगम का दर्जा मिला है।