सोने के भाव में आई अच्छी-खासी गिरावट, पढ़े इतना सस्ता हुआ साेना

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। नई दिल्ली

सोने के भाव भाव में बुधवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10:44 बजे चार दिसंबर, 2021 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 175 रुपए यानी 0.34 फीसद टूटकर 50,591 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,766 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 204 रुपए यानी 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 50,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

इससे पहले सोमवार को फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:45 बजे दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की वायदा कीमत 297 रुपए यानी 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 62,951 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। मंगलवार को दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,248 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 289 रुपए यानी 0.44 फीसद की भाव कमी के साथ 64,804 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं, इससे पिछले सत्र में मार्च में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 65,093 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 6.10 डॉलर यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 1,879 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 0.42 डॉलर यानी 0.02 फीसद की तेजी के साथ 1,880.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.51 फीसद की भाव कमी के साथ 24.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.08 डॉलर यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।