प्रिंसिपल व हेडमास्टर संगठन ने आपदा राहत कोष में दिया 6 लाख का चैक

मुख्यमंत्री को राहत कोष के लिए चैक भेंट करते हुए प्रिंसिपल व हेडमास्टर संगठन के सदस्य।

उज्ज्वल हिमाचल। नादौन

हिमाचल में इस बार भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण आपदाग्रस्त हुए लोगों की सहायता हेतु प्रतिदिन अनेक संगठन दान कर रहे हैं। इस आपदा राहत कोष में स्वयं मुख्यमंत्री ने भी अपनी 51 लाख रुपए की सारी जमा पूंजी जमा करवा दी है। मुख्यमंत्री के स्वयं सामने आने के बाद अनेक व्यक्ति प्रतिदिन आपदा राहत कोष में कुछ ना कुछ अंशदान कर रहा है तथा अनेक संगठन भी मिलकर आपदा ग्रस्त लोगों को सहायता पहुंचाने हेतु अंशदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की होगी बैचवाइज भर्ती

इसी क्रम में मगंलवार को राजकीय हिमाचल प्रिंसिपल हेडमास्टर के संगठन ने शिमला में जाकर 6 लाख की राशि आपदा राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदान की है। इस उपलक्ष्य पर संगठन के प्रधान रतन वर्मा, कार्यकारी प्रधान दिले मोहम्मद, महासचिव केवल ठाकुर सहित सभी जिलों के प्रधान, महासचिव और पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित पूर्व प्रधान राज्य हेडमास्टर प्रिंसिपल संगठन विजय गौतम, मुल्क राज, वेदप्रकाश, स्वरूपचंद और संजीव कुमार, शमशेर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें