सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शपथ समारोह में पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शपथ समारोह में पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

उज्जवल हिमाचल। शिमला

सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर करीब 1 बजे रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। रिज के चारों तरफ पुलिस का घेरा कड़ा कर दिया गया है।

यह खबर पढ़ें: गग्गल में हुआ दर्दनाक हादसा, टिप्पर से टकराकर बाइक सवार की मौत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शिमला में पार्टी नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे, जिस पर राहुल ने उन्हें बधाई दी।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।