राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर तो कांग्रेस MLA कांग्रेस छोड़ो यात्रा परः CM

Rahul Gandhi on India Jodo Yatra then Congress MLA on leave Congress on Yatra!
गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस पर कसा तंज

मंडी। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में तो क्या आने वाले 30 वर्षों में पूरे देश में अब आने वाली नहीं है और कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी देश में भारत जोड़ों यात्रा पर निकले हुऐ हैं और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकल कर भाजपा में आ रहे हैं।

यह तंज हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिला में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के बागाचनोगी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा। इस दौरान सीएम ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सराज में करोड़ों रूपए के उद्धाटन व शिलान्यास भी किए।

सीएम ने कहा कि जिस प्रकार से गोवा में कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकाल रहे हैं ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कांग्रेस पार्टी की सुध लेनी जाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के कारनामों से यह पूरे देश में पिछड़ रही है और इस बार प्रदेश की जनता ने भी प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है व कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा में एक शख्‍स 25 यौन उत्‍पीड़न के मामले

वहीं, इससे पूर्व बागाचनोगी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी ने देश में एक लंबे समय तक राज किया आज वहीं पार्टी देश व प्रदेश में बढ़ी बेरोजगारी के लिए भाजपा की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रदेश में बेरोजगारी कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ी है। उन्होंने कि जो लोग आज प्रदेश में बेरोजगारी की दुहाई दे रहे हैं उन्होंने इतने लंबे समय तक सत्ता में रहकर इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष नौजवानों को गुमराह कर रहा है जो कि सही नहीं है।

वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र का बागाचनोगी एक लंबे समय तक केवल राजनीति का अखाड़ा बना रहा। जिसके कारण यह क्षेत्र विकास में हमेशा पिछड़ा रहा लेकिन अब मौजूदा समय में कार्यकाल में बागाचनोगी अब विकास का केंद्र बनकर उभरा है। वहीं इससे पूर्व सीएम ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के धरोट, बस्सी, बागाचनोग, धरवाड़थाच व लंबाथाच में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों के उद्धाटन व शिलान्यस भी किए।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज।